{"_id":"5904cdbe4f1c1bc12cc0c9c7","slug":"brick-to-death-with-brick-to-meet-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ईंट से कूंचकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ईंट से कूंचकर हत्या
देवरिया
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
गोविंद, (फाइल फााटाो)
- फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। प्रेमिका से रात-अंधेरे मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की युवती के घरवालों ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को खेत में ट्यूबवेल के पास फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमिका, उसके दो चाचा और छोटी बहन को हिरासत में ले लिया है।
हरि महुअवां गांव के चिगरी भाव मिश्ररौली टोले का 20 वर्षीय गोविंद, पुत्र राम सर्वेश असम में नौकरी करता था। इन दिनों इंटर की परीक्षा देने गांव आया था। गांव की एक लड़की से वह प्रेम करता था। शनिवार को उसे असम वापस जाना था। शुक्रवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। खटपट की आवाज से परिजनों की नींद टूट गई। दोनों को आपत्तिजनक हालात में देख लड़की के चाचा और उसकी छोटी बहन ने ईंट से कूंचकर गोविंद की हत्या कर दी।
शव को रात में ही घर से 500 मीटर दूर खेत में ट्यूबवेल के पास फेंक दिया। प्रेमिका ने गोविंद की मां को फोनकर हत्या की जानकारी दी। गोविंद के घरवाले मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रेमिका, उसके दो चाचा और छोटी बहन को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बघौचघाट थाने के इंस्पेक्टर नेहरू ने बताया कि गोविंद के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ, सदर डॉ. अजय सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।