फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Boy called the girl 1200 times

प्यार का बुखार, लड़की को एक दिन में फोन किया 1200 बार

Tue, 26 May 2020 07:21 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 26 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Boy called the girl 1200 times
सांकेतिक फोटो। - फोटो : file photo
बदायूं जिले का एक सिरफिरा लड़का शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक लड़की के पीछे पड़ गया है। सिरफिरा एक दिन में 1200-1200 बार फोन करके लड़की पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने वुमन प्रोटेक्शन सेल को फोन कर मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, लड़का पीड़िता का परिचित है, इसलिए वह सामाजिक बदनामी के डर से मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है। वाकये के मुताबिक, क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक लड़की के पास पिछले कुछ समय से एक अनजान युवक फोन कर रहा है। एक दिन में 1200-1200 बार फोन करके वह लड़की पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। पिछले दिनों लड़की ने तंग आकर वुमन प्रोटेक्शन सेल को फोन कर मदद की गुहार लगाई। वुमन प्रोटेक्शन सेल की प्रभारी स्मृति गौतम ने लड़की से मोबाइल नंबर मांगा और उसे सर्विलांस पर लगवाया। पता लगा कि फोन करने वाला युवक बदायूं जिले का रहने वाला है। साथ ही उसकी आईडी से फोन नंबर पर उसके नाम/फोटो जैसी जानकारी भी मिल गई। स्मृति गौतम के मुताबिक लड़की को जब फोन करने वाले की डिटेल बताई तो वह उसका पहले से ही परिचित एक युवक निकला। अब लड़की इस मामले में सिर्फ इंसाफ मांगते हुए युवक से पीछा छुड़ाना चाहती है। सामाजिक बदनामी के डर से युवक पर मुकदमा भी दर्ज नहीं करा रही है। ऐसे में लड़के के खिलाफ कानूनी एक्शन लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed