{"_id":"591607034f1c1bb737854603","slug":"bdc-member-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर बीडीसी सदस्य की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकुओं से गोदकर बीडीसी सदस्य की हत्या
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 13 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य के घ्ार लगी भ्ाीड़।
- फोटो : अमर उजाला
चाकुओं से गोदकर बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई। शव लाडउपुर स्थित नहर में मिला। हत्यारों ने बीडीसी सदस्य की आंख गोद डाली और उसका कान भी काट ले गए। घटनास्थल के पास ही पुल पर मृतक की बाइक भी मिली है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छौना गांव के बीडीसी सदस्य अमर सिंह (55) पुत्र प्रभुदयाल गुरुवार की शाम गांव के पास ही स्थित नाबार गांव में अपने साले सुशील के बेटे अंशू की शादी समारोह में गए थे। देर रात घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह नाबार और छौना के बीच लाडउपुर नहर में अमर सिंह का लहूलुहान शव मिला। शरीर पर चाकुओं के कई घाव थे।
विज्ञापन
आंखें गुदी हुई थीं और कान भी कटा था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी आ गई। नहर से करीब दो किलोमीटर दूर पुल पर अमर सिंह की बाइक भी मिली, जिसमें चाबी लगी हुई थी। उनके कपड़ों से पुलिस को करीब आठ सौ रुपये भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या गुरुवार की देर रात की गई है। बड़े बेटे राहुल ने किसी रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन