फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   BCCI will organise district league

अब बीसीसीआई की देखरेख में होगी जिला लीग

Thu, 17 Mar 2016 01:23 AM IST
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
BCCI will organise district league
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
क्रिकेट में अपना भविष्य तलाश रहे खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। अब जिला क्रिकेट लीग न सिर्फ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की देखरेख में होगी बल्कि बोर्ड इसका खर्च भी उठाएगा। बीसीसीआई के इस कदम से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


साथ ही लीग के आयोजकों को वित्तीय संकट से निजात मिल जाएगी। यही नहीं, जिला क्रिकेट संघ को खिलाड़ियों के प्रदर्शन और लीग की पूरी रिपोर्ट प्रदेश क्रिकेट संघ को भेजनी होगी। वहां से यह रिपोर्ट बीसीसीआई को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के बैनर तले जिलों में क्रिकेट लीग का आयोजन कराया जाता है। हालांकि लीग का पूरा खर्च जिला संघ ही वहन करता था, लेकिन अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस लीग का खर्च बीसीसीआई की तरफ से उठाया जाएगा। लीग के आयोजन के पश्चात जिला क्रिकेट संघ को बीसीसीआई को पूरी रिपोर्ट भेजनी होगी। इसमें लीग के खर्च के साथ-साथ किस टीम के खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहा, इसकी भी रिपोर्ट प्रदेश क्रिकेट संघ को भेजनी होगी। वहां से यह रिपोर्ट बीसीसीआई को भेजी जाएगी। इसके आधार पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रॉयल में उन्हें उचित मौका दिया जाएगा। बता दें कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में केवल गोरखपुर में ही क्रिकेट लीग का आयोजन होता है।

बीसीसीआई की तरफ से क्रिकेट लीग का खर्च उठाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों और आयोजकों को बहुत मदद मिलेगी।
- शफीक अहमद सिद्दीकी, लीग आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed