{"_id":"5cd31f63bdec22077907468e","slug":"bank-worker-beaten-dcm-driver-croud-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी ने डीसीएम चालक को पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंककर्मी ने डीसीएम चालक को पीटा, हंगामा
Wed, 08 May 2019 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर कार में रगड़ लगने पर बैंककर्मी ने डीसीएम चालक को पीट दिया। चालक ने आरोप लगाया कि उसके 10 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना से नाराज डीसीएम सवार महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को समझाया। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के रामपुर निवासी संजेश अपने पुत्र ऋषि का मुंडन संस्कार हरदोई के बाबा मंदिर से कराने के लिए बुधवार दोपहर डीसीएम से आ रहा था। डीसीएम चिलौआ निवासी अशोक चला रहा था। अनंगपुर चौराहे के पास बैंक आफ इंडिया के फील्ड आफीसर कार मोड़ रहे थे। इसी दौरान अशोक ने कट मारा तो डीसीएम कार के बोनट में छू गई। बैंककर्मी ने डीसीएम चालक पर कार में टक्कर मारने का आरोप लगा उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि नुकसान के खर्चे के नाम पर 10 हजार रुपये भी छीन लिए। इससे नाराज डीसीएम सवार महिलाएं अनंगपुर चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा करने लगीं। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन