{"_id":"5a4a8dd84f1c1b8d698c4f1d","slug":"bank-stole-attempt-to-steal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में ताला तोड़ चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में ताला तोड़ चोरी का प्रयास
फतेहपुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
भवानीपुर ग्रामीण बैंक का जायजा लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। यह अच्छा रहा कि वह भीतर के दरवाजे का ताला नहीं तोड़ पाए, वरना बड़ी वारदात हो सकती थी। पुलिस का दावा है कि वह गश्त में हूटर बजाते चल रहे थे, वहीं सुनकर चोर भाग गए।
पुलिस को रात में गश्त के दौरान सभी बैंक व एटीएम चेक करने के भी आदेश हैं। इसी कड़ी में पुलिस टीम बैंक पहुंची तो उसे बैंक के चैनल गेट का ताला टूटा मिला। ताला टूटा देख पुलिस सन्न रह गई। भीतर मुख्य दरवाजे में ताला बंद देख टीम लौट गई और बैंक मैनेजर को सूचना दी। अंदर दरवाजे का ताला भी चोरों ने तोड़ने की कोशिश की थी। एसएसआई केशव वर्मा व एसआई आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस का सायरन सुनकर चोर भागे हैं, यदि सायरन न बजा होता तो शायद पकड़ गए होते।