फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bank manager kills his girlfriend and then hospitalised her by saying that she met to road accident

बैंक मैनेजर ने पीटकर की प्रेमिका की हत्या, बताया सड़क हादसा

Thu, 10 Mar 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
bank manager kills his girlfriend and then hospitalised her by saying that she met to road accident
हत्या

मंगोलपुरी इलाके में सोमवार रात एक निजी बैंक के मैनेजर ने अपनी प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपना गुनाह छुपाने के लिए सड़क हादसे में घायल होने की बात कहकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन एक चश्मदीद ने पुलिस को घटना की सारी जानकारी दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से पीछा छुड़ाना चाहता था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार रात एक शख्स ने पुलिस को फोन कर बताया कि एक युवक वाई ब्लॉक के पास युवती की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने फोन करने वाले शख्स से बात की। उस शख्स ने बताया कि युवक आईटेन कार से युवती को घटनास्थल लाया था और उसकी पिटाई कर रहा था। बाद में अचेत होने पर वह युवती को कार में डालकर ले गया। उस शख्स ने कार का पीछा किया। युवती को लेकर युवक बालाजी अस्पताल पहुंचा। पुलिस बालाजी अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि युवती कोमा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक का मैनेजर और शादीशुदा है आरोपी

bank manager kills his girlfriend and then hospitalised her by saying that she met to road accident
Murder

डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने उन्हें सड़क हादसे की बात कहकर युवती को भर्ती कराया है। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम नवीन कुमार (32) है और एचडीएफसी बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत है। वह शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है तथा रोहिणी सेक्टर-16 में सपरिवार रहता है। नवीन ने पुलिस को बताया कि मृत युवती पून्य सागर (28) रोहिणी में रहती थी और उसके साथ बैंक में काम करती थी।

वहीं दोनों के बीच प्यार हो गया, लेकिन जब युवती को उसके शादीशुदा होने का पता चला, तो वह हंगामा करने के लिए उसके घर पहुंच गई। अपने परिवार वालों से बचाते हुए वह युवती को वाई ब्लॉक के पास लेकर आया और उसे समझाने की कोशिश की।

जब वह नहीं मानी, तो उसने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed