फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   attempt to murder registered

रंजिश में लगी थी गोली, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Thu, 18 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder registered
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर त्रिमुहानी घाट के पास गोली मार कर बाइक लूट के मामले मेें पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात की वजह बाइक लूट न होकर आपसी रंजिश की आ रही है। रंजिश में ही उसे गोली लगी है। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी व फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा अपनी रिश्तेदारी में रहने वाला नवीन कुमार को मंगलवार की रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी घाट के पास गोली लग गई थी। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। उसने गोली मार कर बाइक लूट की बात कही थी।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच टीम गठित की। टीम की शुरुआती जांच में पता चला है कि नवीन फरेंदा स्थित इंटर कालेज में पढ़ता है। घटना की रात वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। त्रिमुहानी के पास उसे गोली लग गई। गोली किसने चलाई और क्यों चलाई? पुलिस जांच कर रही है। मामले में आपसी रंजिश की बात आ रही है। नवीन के ठीक होने के बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरडीहा निवासी विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसपी भारत सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। बाइक लूटने की बात गलत है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि इंटर में पढ़ने वाले छात्र से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। 

आपरेशन के बाद निकाली गई गोली
घटना के बाद नवीन की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां आपरेशन कर गोली निकाली गई। नवीन अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस भी उसके संपर्क में है।


डीआईजी ने घटना के संबंध में जानकारी ली
डीआईजी शिवसागर सिंह ने गोली लगने की घटना के संबंध में एसपी भारत सिंह से जानकारी ली। एसपी ने डीआईजी को बताया कि बाइक नहीं लूटी गई है। छात्र खतरे से बाहर है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed