{"_id":"5a95a24f4f1c1b2d068b90bb","slug":"asalee-aparaadhee-kee-maasoom-giraphtaaree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दरिंदगी का असली गुनहगार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से दरिंदगी का असली गुनहगार गिरफ्तार
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में जांच के बाद पुलिस के हत्थे असली आरोपी चढ़ गया। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसने बताया रासलील देखने गई बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसने दुष्कर्म किया।
मालूम हो कि 25 जनवरी की रात सदर कोतवाली के एक गांव में रासलीला देखने गई सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ था।
सुबह बेहोशी की हालत में मासूम एक साधू की कुटिया के पास खेत में मिली थी। पुलिस ने कुटिया में रहने वाले साधू को आरोपी मानकर जेल भेज दिया था, लेकिन ग्रामीणों के कहने पर पुलिस को मानना पड़ा कि बच्ची से दुष्कर्म साधू ने नहीं बल्कि किसी युवक ने किया और जांच फिर से शुरू की। जांच के दौरान पुलिस के सामने कई चौकाने वाले सुराग निकलकर आए।
दरअसल मासूम के साथ दुष्कर्म गांव में रहने वाले एक 24 वषीय युवक ने किया था। वह बाहर नौकरी करता है और वारदात से दो दिन पूर्व ही गांव आया था। मासूम को टॉफी का लालच देकर खेतों की ओर ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले असली आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो आरोपी ने गुनाह भी कबूल कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी की गिरफ्तारी से इंकार कर जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन
मां के साथ मासूम गोपनीय स्थान पर
कन्नौज। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मासूम से आरोपी की शिनाख्त कराई। मासूम ने आरोपी को पहचान लिया। पीड़िता के पहचानते ही आरोपी के होश उड़ गए और पुलिस अफसरों के सामने नशे में होने के कारण दुष्कर्म करने को कबूल करने लगा। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पुलिस बच्ची को कोर्ट में पेश करेगी। तब तक उसे उसकी मां के साथ एक गोपनीय स्थान पर रखा गया है।