फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Another accused arrested in Delhi, neet exams worth crores rupees

नीट परीक्षा: दिल्ली से पकड़ा आरोपी रिमांड पर, चैक व दस्तावेज बरामद

Sun, 14 May 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 14 May 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Delhi, neet exams worth crores rupees
arrested - फोटो : Demo pic
नीट परीक्षा कथित पेपर लीक प्रकरण में जयपुर की एटीएस टीम द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आरोपी उमाशंकर गुप्ता को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से गुप्ता को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। एटीएस के मुताबिक उसके कब्जे से एटीएस टीम ने करीब चार करोड़ रुपए से ज्यादा रकम के चैक व दस्तावेज बरामद करने में सफलता मिली है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम के चैक उमाशंकर ने अपने गिरोह के साथी अशोक गुप्ता, विक्रम, विकास, दिशांक व अन्य के माध्यम से लिए थे। यह चैक बिहार, दिल्ली व जयपुर के छात्र छात्राओं व उनके परिजनों से लिए गए थे। यह खुलासा एटीएस टीम द्वारा उमाशंकर के नई दिल्ली स्थित आवास व कार्यालय की हुई तलाशी के दौरान हुआ। 
विज्ञापन


एटीएस एवं एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी उमाशंकर गुप्ता उम्र 42 वर्ष है।वह सेक्टर-8, जसौला विहार, दिल्ली का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिन्हा व विकास सिन्हा, अशोक गुप्ता से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर एटीएस ने ग्रीनपार्क, लाजपत नगर, दिल्ली में स्थित एजू गाइड्स एण्ड कन्सलटेंसी के कार्यालय व घरों पर छापा मारकर करोड़ो रुपये के चैक व परीक्षार्थियों के मूल दस्तावेज बरामद करने में कामयाबी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विकास कुमार ने बताया कि अभियुक्त उमाशंकर गुप्ता को परीक्षा पेपर लीक मामले में वर्ष 2006 में शिमला और वर्ष 2015 में तेलंगाना में भी स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। 

आरोपी उमाशंकर गुप्ता से पूछताछ के दौरान परीक्षा पेपर लीक करने के अलावा एनआरआई कोटे में तथा असल परीक्षार्थी की एवज में दूसरों (फर्जी परीक्षार्थी) को परीक्षा में बैठाकर मोटी रकम हासिल करना स्वीकार किया। अब ठगी से पीड़ित लोगों व उमाशंकर को आमने सामने करवाकर आगे की पड़ताल करने में जुटी है। इससे पहले पेपर प्रकरण में एटीएस ने विक्रम सिन्हा, विकास सिन्हा, भूपेंद्र शर्मा, दिशांक व अशोक गुप्ता तथा उमाशंकर को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed