{"_id":"592a6d134f1c1bed14bda75b","slug":"again-in-yogi-adityanath-s-uttar-pradesh-two-girls-molested-by-group-of-boys-and-video-gone-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP फिर शर्मसार: 14 लड़कों ने सरेआम लड़कियों से की छेड़छाड़, वीडियो किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
UP फिर शर्मसार: 14 लड़कों ने सरेआम लड़कियों से की छेड़छाड़, वीडियो किया वायरल
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 28 May 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सिरफिरे बदमाशों को 'एंटी रोमियो' की मुहीम से सबक सीखाने की जद्दोजहद में योगी सरकार लगी है। इसके बावजूद छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामपुर में दो लड़कियों को सरेआम मनचलों का एक ग्रुप छेड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बार दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 12 से 14 बेखोफ मनचलों ने दो लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत की है। एएनआई की खबर के मुताबिक कानून की धज्जियां उड़ाने वाले इन मनचलों ने दोनों लड़कियों का रास्ता रोका और उन्हें परेशान करने लगे। इतना ही नहीं इस पूरी घटना की आरोपियों ने वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
चौंका देने वाली बात है कि उनका इससे मन नहीं भरा और बनाई हुई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वे लड़कियों को छेड़ने के अलावा उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हुए चीख-चीख कर हंस रहे हैं।
विज्ञापन