फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A sand truck filled by the road crossing the road

सड़क पार कर रही वृद्धा को बालू भरे ट्रक ने रौंदा

Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
A sand truck filled by the road crossing the road
प्रतीकात्मक तस्वीर

सड़क पार कर रही वृद्धा को बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है। अन्य घटनाओं में चार बाइक सवार घायल हो गए। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए थे।  

विज्ञापन


सोमवार की शाम चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में दुर्जनिया (60) पत्नी गरीबा पैदल सड़क पार कर घर जा रही थी। चिल्ला की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


उधर, घटनास्थल से भाग रहे चालक को ट्रक समेत पुलिस ने पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि मृतक के पुत्र नोखेलाल की तहरीर पर कानपुर देहात के अपोड़ी (भोगनीपुर) गांव निवासी चालक मुकीम पुत्र मुन्ने खां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव का चुन्नू (21) पुत्र मुन्नीलाल अपने दोस्त कौशल (22) के साथ मंगलवार को सुबह बाइक पर घर जा रहा था। सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उधर, शहर कोतवाली के दरदा गांव का चंद्रकमल (22) पुत्र राजबहादुर अपने ममेरे भाई पंकज (18) पुत्र रघुवीर के साथ बाइक पर अतर्रा से लौट रहा था। खुरहंड गांव के पास दूसरी की बाइक की टक्कर से जख्मी हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed