{"_id":"59a5b3754f1c1b08278b4656","slug":"a-man-killed-his-father-in-law-for-wine-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर की ससुर की हत्या, पुलिस के आने से पहले किया ये खौफनाक कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मना करने पर की ससुर की हत्या, पुलिस के आने से पहले किया ये खौफनाक कांड
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शराबी ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। ससुर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने दामाद को शराब पीने से रोका था। इससे खफा दामाद ने लाठी से वार कर ससुर की हत्या कर दी।
मामला देवरिया का है। शराब पीने और जुआ खेलने से मना करने से नाराज दामाद ने सुसर के सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। घरवाले पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हत्या करने के बाद दामाद फरार है। पुलिस उसकी खोज कर रही है। हत्या की वारदात मंगलवार की सुबह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव सोमबरसा में हुई। सोनबरसा के बिहारी चौहान की पांच बेटियां हैं। एक बेटा था, लेकिन 12 साल पहले उसकी मौत हो गई। पांचों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
तीसरे नंबर की बेटी इंद्रवती की शादी उसने तरकुलवा थाना के नरायनपुर गांव में राजकिशोर चौहान से की थी। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। पिता से बेटी की हालत देखी न गई और उसने बेटी और दामाद को अपने पास बुला लिया। दोनों सास कुमारी और ससुर बिहारी के साथ रहने लगे। बताया जा रहा है कि इस बीच दामाद की संगत बिगड़ गई।

वह शराब पीने और जुआ खेलने लगा। यह बात ससुर को अच्छी नहीं लगती थी। वह दामाद को अक्सर टोकता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन मारपीट होती थी। बीच-बचाव करने पर वह पत्नी की भी पिटाई कर देता था। मंगलवार की सुबह 8 बजे के करीब ससुर गांव में नहर के किनारे शौच करने गए थे।
इसी बीच दामाद लाठी लेकर पहुंचा और ससुर के सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। यह देख आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दामाद भाग खड़ा हुआ। 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस से शव को गांव ले जाया गया और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।