{"_id":"5979ef9f4f1c1b90618b4949","slug":"a-fire-in-a-private-driver-s-house-a-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट चालक के मकान में लगी आग, एक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट चालक के मकान में लगी आग, एक झुलसा
पीलीभीत।
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट चालक के मकान में लगी आग, एक झुलसा
- फोटो : प्राइवेट चालक के मकान में लगी आग, एक झुलसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट चालक के मकान में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग भीषण हादसे का सबब बन गई। आग की लपटों ने कमरे में रखे सामान और लकड़ी की चौखट और दरवाजों को भी चपेट में ले लिया। इसको बुझाने की कोशिश में एक युवक झुलस गया। हालांकि बाद में ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवारीजनों ने आग पर बमुश्किल आग पर काबू किया। हादसे को लेकर मौके पर भगदड़ मची रही।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी पप्पू वर्मा प्राइवेट चालक हैं। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वह सो रहे थे। पत्नी उर्मिला देवी नया सिलेंडर लगाकर खाना बनाने पहुंची। माचिस जलाते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसको पहले तो महिला ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर चीख पुकार मचाकर परिवारीजनों को जमा किया। इस बीच आग ने भीषण रूप ले लिया। सिलेंडर के पास रखे कपड़ों और कमरे की लकड़ी की चौखट और दरवाजे भी आग की चपेट में आकर धूं-धूं कर जल उठे। परिवारीजनों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर फायर बिग्रेड की गाड़ी गांव तक पहुंची, लेकिन गली अधिक संकरी होने के कारण कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। उधर, ग्रामीणों ने पानी और रेत की मदद से किसी तरह आग पर काबू किया। आग बुझाने के दौरान पीड़ित चालक के बड़े भाई बाबूराम झुलस गए। उर्मिला देवी ने बताया कि हादसे में छह हजार रुपये, अनाज, कपडे़ समेत 50 हजार का सामान जल गया है।
आग में झुलसी महिला, गंभीर
मझोला। एक महिला आग में झुलसने के कारण गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने उसे परिवार के साथ अस्पताल पहुंचाया। जोशी कालोनी निवासी 30 वर्षीय रेखा पत्नी गौतम घर में आग से झुलस गईं। परिवार वालों का कहना है कि घटना के समय वह अकेली थी, बाकी लोग खेत पर काम करने गए थे। साथ ही परिवार वाले यह भी कह रहे हैं कि जब रेखा चीखी तो पति और सास-ससुर भागकर पहुंचे और उसे बचाया। रेखा को इलाज के लिए न्यूरिया सीएचसी भर्ती कराया है। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।