फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a boy death in Harsh firing, stress spread due to link to case two sect

मुजफ्फरनगर में एक किशोर की गोली मारकर हत्या, मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण फैला तनाव

Sun, 30 Apr 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 30 Apr 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
a boy death in Harsh firing, stress spread due to link to case two sect
किशोर की गोली मारकर मौत

मुजफ्फरनगर में हर्ष फायरिंग के दौरान की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर की मौत हो गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर एसपी सिटी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने नईमंडी कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दुल्हन के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन

      
नईमंडी कोतवाली के बिलासपुर निवासी रतन सिंह की बेटी की बरात मेरठ के दौराला के पावली गांव से आई थी। सुबह से शादी के कार्यक्रम चल रहे थे।  शाम करीब चार बजे चढ़त के दौरान बरात में दो पक्ष के युवक तमंचों से हवाई फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान बरात में शादी में शामिल होने आए गांव के ही दामाद इमरान के पुत्र मुनीर (13) के सिर में गोली लग गई। गोली लगते ही मुनीर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। बरात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मुनीर की मौत हो गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव पसर गया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने शादी के कार्यक्रमों को पूरा कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नईमंडी कोतवाली पर हंगामा काटा। अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता की  इमरान की तहरीर पर रतन सिंह के बेटे विनोद के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। अफसरों ने गांव में फोर्स तैनात कर दी है। 

विज्ञापन

ये कैसा हर्ष: दस दिन में दूसरी मौत

a boy death in Harsh firing, stress spread due to link to case two sect
harsh firing

मुजफ्फरनगर में पुलिस लापरवाही के चलते जनपद में दस दिन के भीतर महिला और किशोर सहित दो लोग हर्ष फायरिंग में अपनी जान गंवा चुके हैं। संबंधित थानों द्वारा गांवों में होने वाली शादियों पर ध्यान नहीं देने के चलते चढ़त के दौरान दूल्हे के आसपास फायरिंग करना आम चलन हो गया है।  
    
नईमंडी कोतवाली के बिलासपुर में शनिवार को दौराला के पावली से बरात आई थी। शाम करीब चार बजे  शादी में दूल्हे की चढ़त हो रही थी। युवकों के दो पक्षों में फायरिंग की होड़ होने लगी। फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने से 13 साल के मुनीर की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पूर्व 19 अप्रैल को चरथावल के न्यामू में बुढ़ाना के बवाना से बरात आई थी। यहां भी चढ़त के दौरान बुजुर्ग महिला प्रधानी देवी की गोली लगने से मौत हो गई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने है। पुलिस किसी भी शादी में जाकर यह देखने का प्रयास नहीं करती कि शादी में फायरिंग तो नहीं हो रही। शासन और कोर्ट की ओर से हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। 

एसपी सिटी राजेश सिंह ने कहा कि हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। आगे से सभी थाना प्रभारियों को कहा गया है कि मामले को गंभीरता से लें। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed