फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   नखासा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों का किया चालान

नखासा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों का किया चालान

Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
संभल/सिंहपुरसानी। खेत पर खड़ी बाइक उठाकर भागे तीन युवकों में से दो युवकों का नखासा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। एक युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिंहपुरसानी निवासी सचिन चाहल गुरुवार को शाम चार बजे बाइक से अपने खेत पर था। बाइक खड़ी करने के बाद वह खेत में काम करने चला गया। कुछ ही देर में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक सचिन की बाइक ले जाने लगे। इसी दौरान सचिन ने शोर मचाया और वह खुद भी दौड़ा, लेकिन तीन युवक बाइक लेकर भाग गए। संयोग से कुछ दूरी पर सचिन की बाइक बंद हो गई। चोरी करने वाले युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। तब तक किसी दूसरे की बाइक से पीछा करते हुए सचिन मौके पर पहुंच गया। सचिन ने बाइक चोरी करके भागने वाले तीन में से दो युवकों को पकड़ लिया एक भाग गया। आसपास काम कर रहे लोग भी आ गए। आक्रोशित लोगों ने युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नखासा के थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि फत्तेपुर देव निवासी आकिल और शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा व्यक्ति इसी गांव का जहीर है, जो भागा हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed