फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   मुबारकपुरबंद में किसान के घर नकब लगाकर तीन लाख का माल चोरी

मुबारकपुरबंद में किसान के घर नकब लगाकर तीन लाख का माल चोरी

Fri, 07 Sep 2018 12:43 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
ओबरी/ संभल। असमोली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक बार फिर चोरों ने गांव मुबारकपुरबंद में किसान के घर को निशाना बनाया। घर में नकब लगाकर चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मुबारकपुरबंद गांव निवासी शराफत हुसैन के घर में चोरों ने नकब लगा लिया। परिजन बरामदे और आंगन में सोए थे। इस दौरान चोरों ने कमरे के गेट को अंदर से बंद कर लिया। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 47 हजार की नकदी, चार तोला सोना व एक किलो चांदी के जेवर, कपड़ा चोरी कर लिया। शराफत की बहन मुजरेमीन की 20 हजार की नकदी, एक तोला सोना, करीब तीन सौ ग्राम चांदी के जेवर सहित करीब तीन लाख का सामान चोरी हुआ है। बहन दो दिन पहले ही अपनी ससुराल से आई थी। शराफत हुसैन ने बताया कि चोरी की जानकारी सुबह 5 बजे तब हुई जब उन्होंने कमरे का गेट खोलना चाहा। गेट अंदर से बंद था। घर के पीछे जाकर देखा तो नकब लगा था। सेफ का ताला टूटा पड़ा था। उसमें रखी नकदी और जेवर गायब हो गए थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना मढन पुलिस चौकी में दी गई तो मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed