{"_id":"5b903276867a55013c43a01a","slug":"81536176758-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से छा गया सलारपुर में मातम, निकाह के चौथे दिन दुल्हन, हुई विधवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे से छा गया सलारपुर में मातम, निकाह के चौथे दिन दुल्हन, हुई विधवा
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी/असमोली। हंसी-खुशी ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन शादी के चौथे दिन ही विधवा हो गई। दुर्घटना में पिता के साथ जान गंवाने वाले बेटे की मौत पर गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं मौत की खबर से हर कोई गमगीन है।
दिल को दहलाने देने वाली यह घटना संभल के नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव से जुड़ी है। सलारपुर गांव निवासी इलियास ने बेटे मोहम्मद जुबैर की शादी रविवार 2 सितंबर को असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव निवासी जरीफ अहमद की बेटी फखरुल निशा से की थी। फखरुल निशा मंगलवार को दूसरी बार गौने में ससुराल पहुंची थी। अभी शादी में आए मेहमान भी घर से विदा नहीं हुए थे इसी दौरान बुधवार को असमोली थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव रिश्तेदारी में दफन में शरीक होने के लिए जा रहे जुबैर व उसके पिता इलियास की बुधवार को संभल जोया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शादी के चौथे दिन ही हुई घटना से हर व्यक्ति की आंख नम हैं तो दूसरी तरफ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।