फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   आप्रेशन में लापरवाही बरतने पर महिला की मौत,

आप्रेशन में लापरवाही बरतने पर महिला की मौत,

Sat, 09 Jun 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन में लापरवाही बरतने पर महिला की मौत
विज्ञापन

होडल। एक निजी अस्पताल के डाक्टरों की ओर से उपचार में लापरवाही बरते जाने के कारण महिला की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही लोग उसके घर एकत्रित हो गए तथा बाद में परिजन एकत्रित होकर थाना परिसर पहुंच गए और हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने दो डाक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उसके बाद ही परिजनों का गुस्सा शांत हो सका। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है।

मृतक महिला रेशमा के पति सुरेंद्र निवासी नया नंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। जिसका अल्ट्रासाउंड उसने डा. एस के जैन को दिखाया। अल्ट्रासाउंड देखने के बाद डाक्टरों ने उसे ऑपरेशन कराने की सलाह दी। डाक्टरों ने उससे 13 हजार रुपये जमा करा लिए। शिकायत में बताया गया है कि रेशमा के आपरेशन के बाद मवाद आना शुरू हो गया। जब वह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा तो डाक्टरों ने उसे फोर्टिस फरीदाबाद अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने महिला के आपरेशन को गलत बता दिया और कहा कि इलाज में 7-8 लाख रुपये का खर्चा होगा। इसके बाद सुरेंद्र ने होडल के निजी अस्पताल के डाक्टरों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह महिला के इलाज का खर्चा स्वयं वहन करेंगे। शिकायत में बताया कि बाद में अस्पताल के डाक्टर ने उसकी पत्नी रेशमा को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां अस्पताल में 10 दिन उपचार होने के बाद रेशमा ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के परिजनों ने मामले से थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला के पति सुरेंद्र की शिकायत पर अस्पताल के डा. वीरेंद्र व डा. श्यामसुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed