{"_id":"5c0ac2b2bdec2241a111bf15","slug":"61544209074-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद के बाद राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोला में पत्नी से विवाद के बाद राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर लटक गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सहायता से राजमिस्त्री को गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोला निवासी राज मिस्त्री अरविंद कुमार (27) ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पत्नी विमलेश ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने मायके हजरतनगर गढ़ी के गांव अलीनगर भाई की शादी में शामिल होने गई हुई थी। पति से गुरुवार को कहासुनी हो गई तो पति नाराज होकर घर आ गए थे। शाम को उनके भाई सुभाष को फोन कर गांव बुलाया था। शाम सात बजे जब भाई घर पहुंचे तो अरविंद कुमार फंदे से लटके थे जिसे देखकर चीख निकल गई। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया। राजमिस्त्री की मौत पर परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।