फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आए, मारपीट और खींचतान के साथ फायर

जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आए, मारपीट और खींचतान के साथ फायर

Wed, 24 Oct 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गैरआबाद सुल्तानपुर बुजुर्ग में मंगलवार को शाम पांच बजे जमीन को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में टकराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। यूपी 100 दो लोगों को कोतवाली लेकर आई। इन पर मारपीट का आरोप है। जबकि एक युवक को चोट आई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर बुजुर्ग में चौधरी नदीम व अफसर हुसैन के बीच जमीन का विवाद वर्षों से चला आ रहा है। विवाद के चलते मंगलवार को दोनों पक्षों के कुछ लोग आमने सामने आए। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। अफसर हुसैन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने खेत पर थे। चौधरी नदीम तथा उनके सहयोगियों के संग पहुंचे। अफसर हुसैन ने चौधरी नदीम पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ में इसके लिए फायरिंग और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। जबकि दूसरे चौधरी नदीम ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली में दी गई तहरीर में चौधरी नदीम का कहना है कि वह अपने खेत में थे और बुआई करा रहे थे। दूसरे पक्ष ने उन पर फायर किया गया। उनके पास अदालत के आदेश हैं वह अपनी जमीन पर काबिज थे। उनके ऊपर फायर किया गया। इस घटना में कोतवाली पुलिस ने अफसर के बेटे सागर का मेडिकल कराया है। उसका कहना है कि उसे शस्त्र की बंट पीटा गया है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed