{"_id":"5b46642e4f1c1b55238b5cb3","slug":"51531339822-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल तहसील में चार गांवों में हुए राशन कोटे के प्रस्ताव, ततारपुर घोसी में हंगामा, जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभल तहसील में चार गांवों में हुए राशन कोटे के प्रस्ताव, ततारपुर घोसी में हंगामा, जांच के आदेश
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/असमोली। तहसील क्षेत्र के चार गांवों में बुधवार को राशन कोटे के प्रस्ताव के लिए बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में चार जगह कोटेदारों का चयन किया गया है लेकिन ततारपुर घोसी के लोगों ने प्रस्ताव का पक्षपातपूर्ण करार दिया है। गांव ततारपुर में खुली बैठक में हंगामा हुआ है। पुलिस और पंचायत सचिव पर पक्षपात के आरोप लगे है। एक पक्ष के लोगों ने संभल आकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
संभल जिले के ततारपुरघोसी, सैफ खां सराय, सैजना, मछायली में कोटेदार का चयन किया गया। तीन गांवों में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ पर ततारपुरघोसी में पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। न्याय की मांग की पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर अपना ज्ञापन सौंपा। इस बीच एसडीएम ने बताया कि ततारपुर घोसी में श्रीवती 223 मत पाकर जीती हैं। दूसरे स्थान पर कांती देवी रहीं। उन्हें 183 मत मिले। चालीस मतों से श्रीवती की जीत हुई है पर एक पक्ष के लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव ने बैठक में पक्षपात किया है। राजनीतिक दबाव में पुलिस ने काम किया। कांती देवी के पति का कहना है कि उन्हें 235 मत मिले थे पर हेराफेरी करके 183 दर्शा दिए गए। इस मामले में जांच कराई जाए। इसी पर जांच के आदेश दिए गए हैं। जबकि सैजना में गुड़िया को राशन डीलर चुना गया है। उन्हें 225 मत मिलेे। जबकि रघुराज सिंह दूसरे स्थान पर रहे। सैफ खां सराय में शहरोज को कोटेदार चुना गया है।