{"_id":"5b859ea042c7924648031190","slug":"41535483552-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रूपये निकालने का किया प्रयास, आरोपी मौके से भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से रूपये निकालने का किया प्रयास, आरोपी मौके से भागा
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर के आर्य समाज रोड पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक के एटीएम से दूसरे व्यक्ति ने रुपये निकालने का प्रयास किया। भनक लगने पर युवक ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और कहासुनी होने लगी। हंगामा होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने मामला शांत कराया।
मंगलवार सुबह साढे़ ग्यारह बजे करीब आर्य समाज रोड स्थित एक एटीएम से युवक रुपये निकालने आया था। इसी दौरान एटीएम में दूसरे व्यक्ति ने भी प्रवेश कर दिया। युवक ने जैसे ही अपने एटीएम से रुपये निकाले वहीं पास में मौजूद व्यक्ति ने युवक को जल्दी से हटा उसके लेनदेन को दोबारा से कर दिया और उसके एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास करने लगा। इसकी भनक युवक को हुई तो उसने आनन फानन में लेनदेन को निरस्त कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोपी व्यक्ति अपना कार्ड लगाकर रुपये निकालने की बात कर रहा था। जबकि युवक का आरोप था कि वह उसी के पिन नंबर के आधार पर दोबारा से रुपये निकालने का प्रयास कर था। इसको उसने असफल कर दिया। एटीएम से बाहर निकल कर दोनों में जमकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और यातायात थम गया। लोगों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया इसी दौरान आरोपी व्यक्ति मौका देखकर भाग गया। युवक ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को जानकारी दी, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं लगा।