फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   किसान के खाते से कैसे निकल गए 125,644 रुपये, पुलिस करेगी जांच

किसान के खाते से कैसे निकल गए 125,644 रुपये, पुलिस करेगी जांच

Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
संभल। मोहम्मदपुर टांडा निवासी किसान हरज्ञान सिंह के खाते से 1,25,644 रुपये निकाल लिए गए। उन्हें पता तब लगा जब वह बैंक गए। बैंक वाले भी हैरत में हैं कि ऐसा कैसे हुआ? किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेने के बाद पूरा रुपया किसान ने जमा किया था। दोबारा कर्ज की लिमिट बन गई थी। इसके बाद एटीएम से रुपये निकाले गए। इसमें हैरत की बात यह है कि बैंक ने किसान के नाम एटीएम जारी कर दिया लेकिन किसान को एटीएम मिला ही नहीं और उनके खाते से लिमिट के अनुरूप 1,25,644 रुपये निकल गए। हरज्ञान की शिकायत पर एसडीएम नेे कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि 24 अप्रैल 2014 को उन्होंने केसीसी पर कर्ज लिया था। जिसे जनवरी 2018 में जमा कर दिया था। कर्ज जमा होने के बाद उनके खाते में जब बकाया दिखा तो उन्होंने बैंक में शिकायत की।
विज्ञापन

बैंक के शाखा प्रबंधक ने इतना तो बताया है कि आपके खाते के नाम जारी एटीएम से रुपये निकाले गए हैं लेकिन जब उन्हें यह बताया गया कि एटीएम तो किसान को मिला ही नहीं। इस पर बैंक के शाखा प्रबंधक अपने रिकार्ड को देखकर यह नहीं बता सके कि एटीएम कब जारी हुआ और किस व्यक्ति ने किसान को दिया। न ही इसकी रिसीविंग दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जब बैंक के शाखा प्रबंधक संजय यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रुपया एटीएम से निकाला गया है। इसलिए बैंक के आईटी से जांच कराई जा रही है। वहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed