फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाए जाने के बाद गांव में पुलिस तैनात, आरोपी भागे, घर में ताले

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाए जाने के बाद गांव में पुलिस तैनात, आरोपी भागे, घर में ताले

Mon, 16 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को 33 वर्षीय विवाहिता को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। मृतका के पति ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीनों टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सभी आरोपी घर छोड़कर भाग चुके हैं। घर पर ताले लटक रहे हैं। एक आरोपी का परिवार भी फरार है। जबकि चार आरोपियों के घरों में महिलाएं और बच्चे हैं। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए एक आरोपी के परिजन को उठाया है। उधर, घटना पर ग्रामीण शर्मसार हैं।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शस्त्रों का भय दिखाकर पांच लोगों ने शुक्रवार की रात को एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला को झोपड़ी नुमा कमरे में बंद कर दिया। डीजल और केरोसिन छिड़ककर छप्पर में आग लगा दी। इससे महिला की जलकर मौत हो गई। घटना से पूरा क्षेत्र सन्न है, जो लोग नामजद किए गए हैं उनके खिलाफ ग्रामीण में भी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। वहीं, आक्रोश के चलते पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। गांव में एक सीओ के साथ भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना के संबंध में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मृतका के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने बताया कि पति की तहरीर पर महावीर, चरन सिंह, आराम सिंह, गुल्लू, भोना उर्फ कुंवरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। गांव में एहतियाती सतर्कता बरती जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed