फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   6 लाख की एटीएम लूट में मध्यप्रदेश पुलिस ने हथीन दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

6 लाख की एटीएम लूट में मध्यप्रदेश पुलिस ने हथीन दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Sat, 09 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटीएम लूट में हथीन से दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


हथीन।मध्यप्रदेश पुलिस ने नीमच में एटीएम लूट के मामले में हथीन से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। नीमच के एसपी टीके विद्यार्थी ने बताया कि हथीन उपमंडल के गांव बूराका निवासी ताहिर उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी श्याम नगर पलवल निवासी आदिल को भी पुलिस ने दबोचा है। आदिल से 106500 रुपये बरामद किए हैं।
इस मामले में 23 मार्च को प्रमोद निवासी नया बाजार कैंट नीमच ने एटीएम लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। एटीएम 17 लाख रुपये थे। मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल टीम ने आसपास के वाहनों एवं संदिग्धों की आवाजाही, साइबर सेल की मदद एवं वारदात के तरीके के आधार पर जांच की। जांच में सर्वप्रथम हथीन उपमंडल के गाँव बूराका निवासी राजू उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने सात साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। स्पेशल टीम ने जांच के दौरान पता लगाया कि इस लूट में एक ट्रक और हथीन के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक कार का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर इस मामले को सुलझाया। मध्य प्रदेश पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में हथीन के गांव अंधरौला के भी बदमाश शामिल हैं जिन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेमिका से मिलने गया था अलीगढ
बूराका निवासी ताहिर के माध्यम से पुलिस को सुराग लगा कि आदिल अपनी प्रेमिका से मिलने अलीगढ़ जाता है। इसी आधार पर नीमच जिला पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर प्लान बनाया तथा आदिल को अलीगढ़ में ही प्रेमिका के घर से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लूट में मिली हिस्से की राशि 106500 रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed