फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   असमोली-मुरादाबाद मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

असमोली-मुरादाबाद मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
संभल। दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बुधवार को रात्रि नौ बजे के करीब एक किसान की मौत हो गई। दो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हुए हैं। यह हादसा असमोली से मुरादाबाद को जाने वाले सीएनजी मार्ग पर हुआ। एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। एक की मौत हुई है। जबकि दूसरी बाइक पर दो सवार थे और दोनों घायल हैं।
विज्ञापन

मढ़न निवासी अजीत बाइक चला रहे थे। इसमें उनके साथ इसी गांव के सोनू और समरपाल सिंह सवार थे। यह लोग मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक सीडलमाफी की पुलिया के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की बाइकें गिर गईं। अजीत व उसके साथ बाइक पर बैठे लोग घायल हो गए। तत्काल मढ़न में परिजनों को पता लग गया। परिजन पहुंच गए। घायलों के परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस के लिए उन्होंने कई फोन किए लेकिन एंबुलेंस पौन घंटे तक नहीं पहुंच सकी। घायलों को एक टेंपों के जरिए मुरादाबाद स्थित तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। टीएमयू में अजीत (25) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन सोनू और समरपाल गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लो घायल हैं उन्हें भी टीएमयू में ले जाया गया है लेकिन उनके नाम पते अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना की अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed