फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   बस-कैंटर की टक्कर में आठ लोग घायल

बस-कैंटर की टक्कर में आठ लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बस-कैंटर की टक्कर में आठ लोग घायल
विज्ञापन

- लालपुर चितौला में हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
खुर्जा। हाइवे पर लालपुर चितौला गांव के पास बस-कैंटर की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।

मंगलवार रात कन्नौज डिपो की बस सवारी लेकर दिल्ली से जा रही थी। रात करीब एक बजे बस जब लालपुर चितौला गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे बेकाबू कैंटर ने बस में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में घायल कन्नौज निवासी लक्ष्मी देवी, दिल्ली निवासी प्रकाशी देवी, छिबरामऊ निवासी शशिकांत, मैनपुरी निवासी लखन, एटा निवासी मोहन, अलीगढ़ निवासी रामनेरश और कैंटर पर सहायक मैनपुरी निवासी सोनू को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। उधर हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर किसी तरह दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed