{"_id":"5be09e44bdec2269980470fb","slug":"201541447236-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकबजनी कर किसान के घर से डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकबजनी कर किसान के घर से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में रविवार की रात को किसान के घर में नकबजनी कर नकदी, जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी हो गया। सोमवार को सुबह पीड़ित ने सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। आननफानन में पुलिस को सूचना दी। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की गई है।
सोमवार को गांव सौंधन निवासी सुरेंद्र ने बताया कि रविवार रात को वह पत्नी और बच्चों के साथ बरामदे में सो रहा था। सोमवार भोर में पत्नी दुर्गेश ने कमरा खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसे देखकर शोर मचा दिया। संदूक में रखे एक लाख चार हजार रुपये और चांदी के जेवर गायब थे। चोरो ने मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि धान की फसल बेचने के बाद रुपये घर में रखे थे। कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।