{"_id":"5bc39d4abdec2269830263b4","slug":"201539546442-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी/ संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओेबरी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन मुरादाबाद ले गए। उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव ओबरी निवासी शाहिद हुसैन (36) वर्ष की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी शबाना ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले कोल्हू में हाथ आ गया था जिसके बाद परेशानी बढ़ती चली गई। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया करते थे। आर्थिक तंगी चलते कुछ दिनों से तनाव में रहते थे। इसी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया। रिश्तेदारों के साथ ग्रामीणों को उनके पालन पोषण की चिंता सता रही है।
विज्ञापन