फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   2 accused detained in farmer murder case

किसान की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
2 accused detained in farmer murder case
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैवतपुर में किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या में नामजद तीन लोगों में से दो को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने तमंचे की बट और ईंट से सिर पर वार कर किसान की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई है।  

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैवतपुर निवासी किसान देवी प्रसाद (55) पुत्र ललई का शव छह जनवरी की सुबह गांव के दक्षिण में स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट पड़ा मिला था। माथे और सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। मृतक के पुत्र अरविंद की तहरीर पर गांव निवासी राहुल पुत्र बाबू, आकाश पुत्र गंगाराम और महेंद्र पुत्र भन्नू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार को शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बैफरिया रोड पर जरौली नहर पुलिया के निकट शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे आकाश और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि आकाश के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। आकाश पर कन्नौज की कोतवाली शहर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज है जबकि बिलग्राम कोतवाली में भी पहले से मामले दर्ज हैं। प्रेस वार्ता के दौरान शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्यागी, बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक अमर जीत सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed