{"_id":"5bdf49ddbdec2269a7716b65","slug":"191541360093-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खी पालन कर रहे व्यक्ति को बंधक बना पेटियां लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधुमक्खी पालन कर रहे व्यक्ति को बंधक बना पेटियां लूट ले गए बदमाश
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर कायस्थ में बदमाशों ने मधुमक्खी पालक को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश ने जेब में रखे रुपये, मोबाइल और मधुमक्खी की पेटी लूट कर ले गए। बंधक मुक्त होने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया। इस पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
शनिवार की रात को गांव करनपुर कायस्थ में जनपद बिजनौर निवासी बलराज उर्फ गुड्डू को आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। जेब में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल और मधुमक्खी की 90 पेटी गाड़ी में भरकर ले गए। पीड़ित ने किसी तरह बंधक मुक्त होकर शोर मचाया। इस पर ग्रामीण आ गए। यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पीड़ित को थाना भेज दिया। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह दो महीनों से मधुमक्खी पालन कर रहा है। रात बदमाशों करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूटकर ले गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।