फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   लोहे के जाल पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, दो महिलाएं झुलसी

लोहे के जाल पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, दो महिलाएं झुलसी

Thu, 18 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के दतावली गांव में बुधवार की सुबह नौ बजे दो महिलाओं को उस वक्त करंट का झटका लगा, जब वे अपने घर की छत पर बने लोहे के जाल पर थीं। अचानक झटका लगने से महिलाएं दूर जा गिरीं। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। बिजली के अधिकारी इस घटना से बेखबर हैं। हालांकि विद्युत लाइन का करंट तत्काल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

दतावली निवासी ममता अपनी जेठानी कमलेश के साथ छत पर धान सुखाने के लिए गई थी। छत पर ही जाल लगा है। इसी दौरान नलकूप की बिजली लाइन का तार टूटा। तार टूटकर लोहे के जाल पर गिर गया। जाल गिरने से देवरानी और जेठानी को करंट के झटके लगे। इससे उन्हें चोट आई। करंट से मामूली तौर पर वह झुलसी भी हैं। परिवार के सदस्य इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, उपचार हुआ है। अधिशासी अभियंता को घटना की जानकारी विभागीय कर्मचारियों ने देर शाम तक नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed