फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   संभल में फोटोग्राफर की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या

संभल में फोटोग्राफर की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या

Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के लाडमसराय में सोमवार को रात्रि फोटोग्राफर की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। लाश को पुलिस ने फोटोग्राफर के घर से बरामद किया। पति ने अपने ससुर और दो सगे साले नामजद किए हैं। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

लाडमसराय निवासी मनोज कुमार सैनी पेशे से फोटोग्राफर हैं। लाडमसराय में ही उसकी अपनी फोटोग्राफी की दुकान है। वह अपनी दुकान के ऊपर बने एक कमरे में अपनी पत्नी पूजा (23) के साथ रहता है। मनोज सैनी की पत्नी पूजा की सोमवार को रात्रि में किसी समय गला दबाकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त हत्या की गई घर पर महिला और उसके डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे तुषार के अलावा कोई नहीं था। हत्या का पता सोमवार को रात्रि में तब लगा जब डेढ़ बजे के करीब मनोज घर पहुंचा।
विज्ञापन

मनोज का कहना है कि जब वह सोमवार को एक शादी की बुकिंग में काम करने के बाद रात्रि एक बजे घर लौटा तो जीने का दरवाजा बंद था। पत्नी को आवाज दी जब कोई उत्तर नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा टटोला। दरवाजा खुला हुआ था। वह ऊपर के कमरे में पहुंचा। वहां देखा तो होश उड़ गए। पत्नी मरी पड़ी थी और मासूम तुषार दूध की शीशी लगाए हुए खेल रहा था। उसे नहीं पता था कि अब उसकी मां दुनिया में नहीं रही। पूजा के गले में निशान था। उसकी नाक से खून आ चुका था है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी रस्सी या तार आदि से उसका गला दबाया गया। जिसका निशान गले पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बारे में तत्काल 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में 100 डायल और फिर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय व सीओ सुदेश कुमार पहुंच गए। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के वक्त पूजा गर्भवती भी थी। मनोज ने हयातनगर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी अपने ससुर यादराम, सगे साले नवीन और हेमंत पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मनोज ने बताया कि पूजा ने घरवालों की मर्जी के विपरीत 14 जून 2013 में प्रेम विवाह किया था। तब पूजा के परिजनों ने लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन दोनों बालिग थे, इसलिए उनका विवाह हो गया पर मायके वालों से संबंध खराब रहे। मनोज का कहना है कि विवाह से नाखुश ससुरालियों ने उसकी पत्नी की हत्या की है। ससुरालियों ने उनके तथा उनके भाइयों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

मनोज अपने दो साथियों के साथ वीडियोग्राफी के लिए बहजोई के पास गांव मऊ में 4 जून को गए थे। जब यह लोग देर रात्रि वापस आए तो मनोज की पत्नी की हत्या की जा चुकी है। इस मामले में नामजद रिपोर्ट हो चुकी है। अब पुलिस तफ्तीश कर रही है।

- सुदेश कुमार, सीओ।

नहीं थे हमारे कोई संबंध
संभल। जैसे ही हत्या के लिए मनोज ने अपने ससुर यादराम को नामजद किया। पुलिस ने यादराम से बातचीत की। इसमें यादराम ने खुद को हत्याकांड से बेखबर बताया। यादराम ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही उनके अपनी बेटी से संबंध नहीं थे। हत्याकांड से उनका कोई लेना देना नहीं है। यादराम की ओर से इतनी जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनाक्रम से जुड़े दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed