फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   आढ़ती से धान खरीदने के बाद अदायगी न करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

आढ़ती से धान खरीदने के बाद अदायगी न करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 May 2018 05:51 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
21 ट्रक धान खरीदकर नहीं किया भुगतान, आरोपी गिरफ्तार

होडल। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शहर की अनाज मंडी के एक आढ़ती से दिल्ली की फर्म द्वारा 21 ट्रक धान की फसल खरीदकर ले जाने और उसका भुगतान नहीं करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जिला आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज निरीक्षक सुरेश भड़ाना ने बताया कि शहर के एक व्यापारी कश्मीरी लाल ने दी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी कश्मीरी लाल ने बताया कि वह अनाज मंडी में अनाज क्रय और विक्रय और कमीशन एजेंट का कार्य करते हैं। बताया कि नरेला दिल्ली मंडी स्थित एक फर्म के दो कर्मचारी उनके पास पहुंचे और उन्होंने धान की फसल खरीदने के लिए कहा। जिस पर उनसे 20 दिन के समय में भुगतान देने पर सौदा तय हो गया। उन्होंने बताया कि तय सौदे के अनुसार, उक्त फर्म के कर्मचारी 1 से 29 नवंबर तक उनकी दुकान पर ही रहे और धान खरीदकर ट्रकों के माध्यम से दिल्ली भेजते रहे। 20 दिन के बाद जब कश्मीरी लाल ने उनसे भुगतान के बारे में कहा तो एक कर्मचारी ने दिल्ली पहुंचकर भुगतान कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद कश्मीरीलाल ने फोन पर संपर्क किया तो उसने कहा कि उसके पास किसी का कोई लेनदेन बकाया नहीं है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उसे फोन पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। बिक्री किए गए धान की कीमत एक करोड़ 32 लाख 18 हजार 200 रुपये देने साफ मना कर दिया ।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर आरोपी दिल्ली फर्म के मालिक राजेश कुमार व कर्मचारी सुनील उर्फ सोनू के खिलाफ अमानत में ख़यानत व धोखाधड़ी सहित कई धाराओं सहित मामला दर्ज कर करने के बाद सोमवार को सुनील उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया अदालत ने आरोपी सुनील उर्फ सोनू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed