फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   लापता युवती का शव नहर में बहता हुआ मिला

लापता युवती का शव नहर में बहता हुआ मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
लापता युवती का शव नहर में बहता हुआ मिला
विज्ञापन


पहासू। गांव खेड़ा के पास गंग नहर में मंगलवार दोपहर से लापता अरनिया क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी युवती का शव बहता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी।

बुधवार दोपहर पहासू थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा के पास गंगनहर में ग्रामीणों ने युवती का शव बहता हुआ देखा। शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहासू और अरनिया दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान अरनिया थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी पहुंचे लोगों ने मृतक युवती को पहचान लिया। उसकी शिनाख्त सोनम (19) पुत्री दलवीर के रूप में की गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर से ही सोनम घर से गायब थी। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि सोनम मंगलवार दोपहर किसी के साथ बाइक पर बैठकर पल्लाझाल नहर की तरफ जाते हुए देखी गई थी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि युवती ने मंगलवार दोपहर बाद नहर में छलांग लगाई थी। पहासू थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। अभी तक मामले में कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed