{"_id":"5cfe99a7bdec22073073fad9","slug":"15601893434-khurja-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखा रिपेयरिंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, एक की मौत
छतारी। क्षेत्र के गांव नारायणपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे और पथराव हुआ। मारपीट के दौरान ईंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर सीओ, थाना प्रभारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी तहरीर दी है।
गांव नारायणपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम पंखा रिपेयरिंग को लेकर दो पक्षों में फिर से विवाद हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने उस समय समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन सोमवार सुबह फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि गांव निवासी यामीन खां (63) पुत्र अनवार खां अपनी दवाई लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने देखा तो गाली गलौच करते हुए उनके ऊपर भी हमला कर दिया। पथराव के दौरान ईंट लगने से यामीन खां गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे अब्दुल खालिक, अमान समेत तीन लोग चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में यामीन को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि परिजन शव को पोस्टमार्टम को भेजने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। काफी समझाने बुझाने के बाद वह तैयार हुए। उधर गांव में सीओ डिबाई अतुल चौबे, सीओ शिकारपुर मनीष यादव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया मृतक के पुत्र अब्दुल कादिर पुत्र यामीन अली की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी रहीश पुत्र अब्दुल जलील, तोहिद पुत्र इद्रीश, शफराज-आबाद पुत्र इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर दूसरे पक्ष से रहीस अहमद ने भी घर में घुसकर महिलाओं को खींचने और परिवार के लोगों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।