फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   व्यापारियों ने प्रशासन को रविवार तक का दिया अल्टीमेटम

व्यापारियों ने प्रशासन को रविवार तक का दिया अल्टीमेटम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने प्रशासन को रविवार तक का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी के कार्यालय पर धरना करेंगे व्यापारी
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। हाईवे स्थित नवीन मंडी के गेट के बाहर दिनदहाडे़ लूटपाट का विरोध करने पर स्कूटी सवार व्यापारी को गोली मारने की घटना के बाद दूसरे दिन भी व्यापारियों में गुस्सा दिखाई दिया। व्यापारियों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से सभी व्यापारी जिले की तमाम मंडियों को बंद कराते हुए डीएम-एसएसपी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगें।

बता दें कि मीरपुर निवासी आढ़ती रजत वार्ष्ण्ेाय को रविवार सुबह हाईवे स्थित नवीन मंडी जाते वक्त तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए लूटपाट के प्रयास में विफल रहने के बाद गोली मार दी। घटना से गुस्साए मंडी व्यापारियों ने विरोध स्वरुप मंडी गेट पर ताला ड़ाल दिया। व्यापारी तत्काल घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की मांग करते हुए मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष विनोद पहलवान ने बताया कि प्रशासनिक अफसरों के आश्वसन पर फिलहाल रविवार तक मंडी को खोल दिया गया। अगर सोमवार को सभी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करते हुए जिले की तमाम मंडियों को बंद कराया जाएगा। जिसके बाद डीएम-एसएसपी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed