{"_id":"5b96c67a867a557feb4e2488","slug":"151536607866-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमोली पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असमोली पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली/संभल। मलकपुर नेवादा में 30 जुलाई को राजकुमार की मोबाइल शॉप पर चोरी हुई थी। चोरी में शामिल दो लोगों को असमोली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी किए गए मोबाइल मिले हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद ने चोरी का खुलासा करते हुए कहा कि इस घटना में मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी फाटक के करीब का निवासी दानिश और गुलाबबाड़ी फाटक के पास ही डेरा डालकर रह रहे घुमंतू परिवार का एक सदस्य बादल शामिल था। इन दोनों को अमसोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह मोबाइल और दो मेमोरी कार्ड बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी मनोटा चौराहे से की गई। असमोली के थाना प्रभारी राजवीर सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार व दो पुलिस कर्मी टीम में शामिल थे।
विज्ञापन