फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   संभल जिले में ताबड़तोड़ वारदातों से कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

संभल जिले में ताबड़तोड़ वारदातों से कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ जुलाई को बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी। समीक्षा में कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के आदेश मुख्यमंत्री अधिकारियों पर भरोसा किया था, लेकिन उनके जाते ही ताबड़तोड़ वारदातें हुईं हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में तीन बड़ी वारदातें हुईं। पहली घटना में पुलिस पिटी। दूसरी घटना में मय वाहन के अलीगढ़ के व्यापारियों की मूर्तियों को लूट लिया गया। तीसरी घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाया गया है। हालात ऐसे बने कि खुद एडीजी प्रेमप्रकाश को संभल आना पड़ा। एडीजी ने कैंप किया तब गिरफ्तारियां हुईं। ऐसे में सवाल यह है कि कानून-व्यवस्था कहां ठीक हुई है। सीएम योगी की समीक्षा के बाद लगातार वारदातें हो रही हैं। गैंगरेप में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है पर अभी मूर्ति लूट कांड का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस पर हमला करने वाले भी कानून के शिकंजे से बाहर हैं। इसी बीच 14 जुलाई को असमोली थाना क्षेत्र में स्थित टांडा कोठी में राशन डीलर के घर 12 लाख रुपये का माल चोरी हो गया। इसके बाद 15 जुलाई की रात में संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद में तीन लाख के माल की डकैती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed