{"_id":"59358ec94f1c1bda258b459d","slug":"14966821999-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज हिरासत में युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला, बढ़ सकती हैं खन्ना पुलिस की मुश्किलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजायज हिरासत में युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला, बढ़ सकती हैं खन्ना पुलिस की मुश्किलें
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जिला खन्ना के सीआईए स्टाफ खन्ना द्वारा वाल्मीकि मोहल्ला निवासी सन्नी को नाजायज हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री देने और करंट लगाने के मामले में राजिंदरा अस्पताल पटियाला से आ रही सन्नी की मेडिकल रिपोर्ट खन्ना पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। सन्नी की हालत खराब होती जा रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट में सन्नी को पीटने में सभी सीमाएं पार करने का खुलासा किया गया है। अभी सन्नी के पेट में सूजन बढ़ती जा रही है। डाक्टर इसका कारण सन्नी को बेरहमी से पीटना और मानवाधिकारों के खिलाफ जाकर घिनौनी हरकतें करना बता रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद घरवालों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा और बढ़ गया है। वे इन सभी बातों का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट समेत डीजीपी पंजाब के सामने करने वाले हैं।
घरवालों ने अब सीआईए इंचार्ज बलजिंदर सिंह, एएसआई तरविंदर बेदी को सस्पेंड करने के अलावा इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है। बहुत जल्द वे अपनी इन मांगों को लेकर संघर्ष भी करने जा रहे हैं। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने इस घटना संबंधी फिलहाल कोई एक्शन नहीं लिया था। उनका कहना था कि थर्ड डिग्री देने वाली कोई बात नहीं है।