फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   पुलिस कप्तान ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कराया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पुलिस कप्तान ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कराया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन


हेराफेरी करते चार पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज
दुपहिया वाहनों के चालान में धांधली करने वाले निलंबित
पुलिस कप्तान ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कराया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
-कांग्रेस विधायक करण दलाल ने उठाया था मुद्दा
- अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद पुलिस कप्तान सख्ते में आए

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर में पुलिस विभाग द्वारा काटे जा रहे दुपहिया वाहनों के चालान में कांग्रेस विधायक दलाल द्वारा सरकार व लोगों को धांधली कर बेवकूफ बनाने के आरोपों के बाद जिला पुलिस कप्तान ने यातायात पुलिस थाने में कार्यरत चार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया है। अभी तक आरोपी पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दलाल द्वारा लगाए गए इन आरोपों को अमर उजाला में 30 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुलिस कप्तान ने मामले की जांच करा दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पलवल जिले में पुलिस विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटने का अभियान चलाया हुआ है। अभियान को लेकर हर चौराहे पर पुलिस कर्मचारी खड़े रहते हैं तथा वाहनों के चालान काटते नजर आते हैं। चालान काटने के नाम पर पिछले काफी समय से कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा चालान काट कर उसमें धांधली की जा रही थी तथा मोटा पैसा कमाया जा रहा था। इस मामले में एक वाहन चालक श्याम नगर कॉलोनी निवासी विकास डंग नामक युवक ने आरटीआई के तहत पुलिस विभाग से कुछ चालान की कॉपी मांगी, जिनमें उसने पाया कि जो उसे चालान काटकर दिया गया है, उसमें राशि एक हजार रुपये लिखी गई है, जबकि पुलिस विभाग से आरटीआई के तहत मांगी गई कॉपी में राशि को एक हजार से काटकर 100 रुपये किया हुआ है। इस तरह के करीब चार-पांच चालानों पर किया हुआ था।
विज्ञापन

उक्त युवक ने यह जानकारी जब कांग्रेस विधायक करण दलाल को दी तो दलाल ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाए कि पुलिस कुछ राजनीतिक नेताओं के संरक्षण में ऐसा कर रही है। दलाल ने जिन चालानों में गड़बड़ी कर इस तरह से काट कर एक हजार के स्थान पर 100 रुपये किए गए थे, कि रसीदें नंबर 1654/ 78,80,81,82 सार्वजनिक भी की थी। दलाल ने इस मामले को विधानसभा में उठाने तथा पुलिस महानिदेशक से मिलने को भी कहा था। साथ ही चेतावनी दी थी कि जल्द ही वे स्वयं ऐसे पुलिस कर्मियों को सजा दिलवाएंगे। इस समाचार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस कप्तान ने मामले की जांच कराई तो चार पुलिस कर्मियों को दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कप्तान ने जांच में मामला सही पाए जाने पर कैंप थाने में आरटीआई लगाने वाले विकास डंग के बयान पर यातायात पुलिस थाने में कार्यरत ईएसआई नवल, ईएसआइ रणवीर, ईएचसी दीनदयाल व मोहम्मद राशिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 467,471 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस कप्तान ने इन चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया है।



वर्जन
इस बारे में विधायक करण दलाल का कहना है कि पुलिस कप्तान ने सही कदम उठाया है। ऐसे पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस विभाग हो या फिर अन्य सरकारी विभाग भ्रष्टाचार जिले में बिल्कुल नहीं पनपने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed