फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   जुआ खेलते समय हुए विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जुआ खेलते समय हुए विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सौंधन/संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में बुधवार की रात जुआ के दौरान दो युवकों में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। झगड़ा होता देख ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। दूसरे पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक की टांग में लगी। घायल को थाना लेकर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। गोली मारने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार को रात दस बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के रिजवान और चरन सिंह के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ने पर मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों का बीचबचाव करा दिया। कुछ देर बाद चरन सिंह अपने भाई जैनवीर और पिता जसवीर के साथ मौके पर आया और रिजवान के साथ मारपीट कर तमंचे से फायर कर दिया। गोली रिजवान की टांग में जा लगी। गोली लगने की सूचना पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed