फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   महिला का शव गन्ने के खेत में गड्ढे से निकाला गया

महिला का शव गन्ने के खेत में गड्ढे से निकाला गया

Mon, 26 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बबराला/रजपुरा (संभल)। एक माह से गायब बुलंदशहर की एक महिला का शव आरोपी की निशानदेही पर जमीन से खोदा गया जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेजा गया। महिला इस गांव में अपनी 18 बीघा जमीन देखने आई थी। जहां अपने पुराने नौकर के घर रुकी और वहां से उसका अपहरण कर लिया गया। तीन सप्ताह तक रजपुरा पुलिस महिला के परिजनों को टरकाती रही लेकिन आईजी के निर्देश पर दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट के बाद रविवार को उसका शव गन्ना के खेत में खुदाई कराके बरामद किया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के कस्बा सलेमपुर थाना सलेमपुर की शकुंतला देवी (62 वर्ष) 25 अक्तूबर को रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर में आई थीं। जहां उसकी 18 बीघा जमीन थी। रात को वह अपने पुराने नौकर रामजीमल के यहां रुकी और इसकी जानकारी परिजनों को फोन से दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। परिजनों को सुराग नहीं लगा। परिजन रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर आए लेकिन वहां उसे किसी ने जानकारी नहीं दी तो वह थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें अपने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सलेमपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। बुलंदशहर पुलिस ने महिला के मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड खंगाले और उसी आधार पर मोलनपुर गांव पहुंची। जहां बुलंदशहर पुलिस को कुछ अहम साक्ष्य मिले जिसे परिजनों को सौंपा गया।
जांच में कुछ ग्रामीणों ने एक युवक पर बाइक पर बैठाकर ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन परिजन आईजी के यहां पहुंचे जिनके निर्देश पर 17 नवंबर को रजपुरा थाने में चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।
रजपुरा पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की जिसे रविवार उस स्थान पर ले जाया गया जहां महिला के शव को दबाया गया था। आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के एक खेत से खुदाई कराके शव को निकाया गया। आरोपी ने दो स्थानों पर खोदने के बाद तीसरे स्थान पर शव को दबाया था।

---------------------------
रजपुरा थाने में महिला के अपहरण के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसमें रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया गया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमे में हत्या का धारा को तरमीम किया जाएगा।- पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed