फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद रहता था। इसी बीच पत्नी ने एक लड़की को जन्म दिया। इसके बाद भी आपसी कलह खत्म न हुई। युवक का आपसी विवाद खत्म नहीं हुआ। दोनों में सोमवार को विवाद बढ़ गया था तब पत्नी ने फोन कर के यूपी 100 को बुला लिया था। वहां मौजूद लोगों ने समझा कर पुलिस को वापस भेज दिया। पुलिस के जाने के बाद सोमवार को रात पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ। पत्नी गांव में ही अपनी बहन के यहां चली गई। पति ने क्षुब्ध होकर रात आठ बजे के करीब घर के कमरे में कुंडे में फंदा डालकर आत्म हत्या कर ली। सबसे पहले मां ने तब देखा जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed