{"_id":"5b37be1b4f1c1b95598b6ee0","slug":"111530379803-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किए लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार 18-10-27","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किए लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार 18-10-27
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार
होडल। पुलिस ने होडल-पुन्हाना सड़क मार्ग पर वाहन चालकों को लूटने की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार अन्य बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस, दो लोहे की रॉड, एक टार्च एवं तीन बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि होडल-पुन्हाना सड़क मार्ग पर सड़क के किनारे बने एक कोठरे में 8-10 बदमाश बैठे हुए हैं तथा सड़क मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर सरकारी गाड़ी की बत्ती उतारकर पहुंची तो आरोपियों ने गाड़ी पर टॉर्च लगाई और रुकवाया, लेकिन जब आरोपियों ने गाड़ी में पुलिस को देखा तो भागने लगे। पुलिस ने मौके पर चार बदमाशों को काबू कर लिया, जबकि चार अन्य बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों में धिंगड़की मेवात निवासी इस्माईल के पुत्र काबिल से एक देसी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस, नई मेवात निवासी जहूर के पुत्र आजाद और मुबारिक निवासी मढ़ीयाकी के पुत्र साहिल से एक बैटरी तथा विश्मरा शेरगढ़ निवासी अज्जी के पुत्र अंसार से दो लोहे की रॉड बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से तीन बिना नंबर प्लेट की मोटर साईकिल भी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा और भी कई लूट के मामलों का सुराग मिल सकता है।