फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   रजपुरा क्षेत्र में जमीन के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, एक के गोली लगी

रजपुरा क्षेत्र में जमीन के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, एक के गोली लगी

Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बबराला/रजपुरा (संभल)। गंगा की तलहटी में स्थित करीब एक हजार बीघा चारागाह की जमीन पर वर्चस्व की जंग को लेकर दो गांवों के लोग आमने - सामने आ गए। दोनों के बीच पनपे विवाद के बाद दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक युवक के गोली लग गई। गोली लगने वाला बाहर का रहने वाला है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भिजवाया गया। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के एक-एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांनाबाद और रानीगंज के बीच गंगा किनारे की तलहटी में करीब एक हजार बीघा चारागाह के रूप में जमीन है जिस पर दोनों गांवों के लोग अपना दावा कर आए दिन विवाद करते रहे हैं। रविवार को रानीगंज के कुछ लोग अपने पशुओं को चराने जंगल में गए थे। जहां शाहजहांनाबाद राकेश से वहां पशु चराने से मना किया जिसके चलते रानीगंज के रामभरोसे से विवाद हो गया। दोनों लोगों ने फोन करके अपने - अपने गांवों से अन्य लोगों को बुला लिया। दोनों पक्षों में पनपे विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग में रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौरा के रहने सुखराम पुत्र घासीराम के गोली गई। घायल शाहजहांनाबाद अपनी रिश्तेदारी में आया था जिसे गंभीर हालत में रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य भिजवाया। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने अपने नाम प्रेमपाल सिंह गांव पवसरा थाना रजपुरा और मुकेश उर्फ भगतजी गांव शाहजहांनाबाद बताया जिनके पास से एक रायफल व एक तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


काफी समय से पनप रहा है दोनों गांवों के बीच विवाद
बबराला। यह विवाद काफी पुराना है जिसकी शिकायत लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस से भी की जा चुकी है लेकिन गंगा किनारे वाले गांवों में खाली पड़ी जमीन पर खेती करने को लेकर वर्चस्व की जंग खत्म नहीं हुई। रविवार को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग अचानक नहीं बल्कि पूर्व योजना के अनुसार थी जहां दोनों पक्षों की ओर से बाहर के लोगों को भी बुलाया गया था जिसमें एक के गोली लगी है जबकि दूसरे बाहरी युवक को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया। ऐसे में इस विवाद को हल्के में न लेकर सख्ती से निपटने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट- रजपुरा क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई थी जिसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे हथियार भी बरामद किए गए हे। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।- पकंज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed