{"_id":"5b0e98544f1c1bf96e8b579d","slug":"101527683156-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की सुपारी लेकर महिला की हत्या करने वाला सुपारी किलर गिरफ्तार -","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख की सुपारी लेकर महिला की हत्या करने वाला सुपारी किलर गिरफ्तार -
Updated Wed, 30 May 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की सुपारी लेने वाला किलर गिरफ्तार
-पति के कहने पर की थी 15 मई की रात छज्जू नगर में गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। छज्जू नगर के पास 15 मई की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बुधवार को अपराध जांच शाखा ने एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया। सुपारी किलर ने दो लाख रुपये में मृतका रंजना के पति राकेश उर्फ सोनू से हत्या की सुपारी ली थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई और संगीन मामलों का खुलासा किया।
अपराध जांच शाखा प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि 15 मई को देर रात राकेश ने अपनी पत्नी रंजना को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपये में उसकी सुपारी दी थी। पत्नी उसके व पड़ोस में रहने वाली महिला के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। सुपारी किलर ने तय योजना के अनुसार, रंजना को छज्जू नगर में आगरा नहर के पास गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। राकेश ने खुद पर भी गोली चलवाई थी, जिससे उस पर पुलिस को शक न हो। गोली उसके कंधे में लगी थी। हालांकि बाद में पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और बताया कि पत्नी की हत्या रामनगर निवासी सन्नी उर्फ छोटू ने दो लाख रुपए की सुपारी लेकर की थी। वह तभी से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
अपराध जांच शाखा प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी सुपारी किलर किठवाड़ी चौक पर खड़ा है और पलवल से फरार होने की फिराक में है। मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।