फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   1.1 million received from the transporter car

कानपुर के ट्रांसपोर्टर की कार से 11 लाख मिले

Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
1.1 million received from the transporter car
कानपुर के ट्रांसपोर्टर की कार से 11 लाख मिले - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
यातायात पुलिस ने शनिवार को जेल चौराहा पर चेकिंग के दौरान कानपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कार से 11 लाख रुपये बरामद किए हैं। कारोबारी को नवाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आयकर विभाग की टीम ने नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

यातायात पुलिस प्रभारी सुभाष चंद्र यादव जेल चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे, तभी मेडिकल कालेज की तरफ से कार संख्या यूपी-78 डीएस- 0005 आई। उन्होंने कार रोककर चेक किया तो कागज के एक लिफाफे से दो-दो हजार रुपये के नोटों की दो गड्डी मिलीं। कार में सवार किदवई नगर कानपुर निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता से और रुपये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। शक होने पर पुलिस ने कार की चेकिंग की तो अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखे गए 11 लाख रुपये बरामद हुए। इसके बाद यातायात पुलिस ने कार और नकदी समेत कारोबारी को नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी पर आयकर विभाग की टीम भी थाने पहुंच गई। राजेंद्र ने आयकर विभाग की टीम को बताया कि उसके ट्रक चलते हैं और वह ट्रांसपोर्ट का भी काम करता है। उसके ट्रांसपोर्ट से झांसी के कई ट्रक जुड़े हैं, जिनके माध्यम से वह क्रेशरों से माल मंगवाता है। भुगतान करने के लिए एक फरवरी को उसने कानपुर की यूनियन बैंक से 30 लाख रुपये निकाले थे। शुक्रवार की रात वह कानपुर से झांसी आए थे और शनिवार को भुगतान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed