{"_id":"5b44f7364f1c1b0a278b5a80","slug":"0bike-rider-death-by-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर गंगा भट्ठा के पास मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। बाद में पुलिस के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम खोला।
थाना क्षेत्र के धरमगंदपुर गांव निवासी विजय करन सेंगर उर्फ गोलू (25) पुत्र स्व. जसकरन सिंह खेती करता था। वह किसी काम से बाइक से बिधूना आया था। घर लौटते समय बिधूना-बेला मार्ग पर गंगा भट्ठा के पास मिट्टी भरे ट्रैक्टर ने पीछे से गोलू की बाइक में टक्कर मार दी। गोलू बाइक सहित जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गोलू के शव को सड़क किनारे कर भाग निकला। सूचना पर गोलू के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों के जाम लगाने की सूचना पर सीओ भास्कर वर्मा, कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम में फंसी एंबुलेंस को पुलिस ने दूसरे रास्ते से निकाला। इसके बाद सीओ के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया।
मृतक के चाचा शिवकुमार ने बेला थाने में लुखद दौरा निवासी ट्रैक्टर मालिक जसवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में ट्रैक्टर ड्राइवर के नशे में होने और बाइक में पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
---------
इकलौता बेटा था गोलू
बिधूना। गोलू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता जसकरन की काफी पहले मौत हो चुकी है। मां मिथला देवी मानसिक रूप से बीमार रहती है। मां को यह भी नहीं पता है कि उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।